ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / आनन-फानन में RJD ऑफिस पहुंचे तेजस्वी, तेजप्रताप के विवाद पर जगदानंद से बंद...

आनन-फानन में RJD ऑफिस पहुंचे तेजस्वी, तेजप्रताप के विवाद पर जगदानंद से बंद कमरे में कर रहे मुलाकात

18-Feb-2021 06:08 PM

By ASMEET SINHA

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरजेडी दफ्तर से निकल कर आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा से निकलने के बाद आनन-फानन में आरजेडी ऑफिस पहुंचे हैं. पार्टी दफ्तर में तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ बंद कमरे में मुलाकात कर रहे हैं. तेजस्वी के साथ पार्टी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि तेज प्रताप और जगदानंद सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर तेजस्वी बातचीत कर रहे हैं.


आरजेडी में छिड़े घमासान के बीच तेजस्वी यादव डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. पार्टी में बगावत पर हो रही सियासत को लेकर तेजस्वी खुद जगदानंद सिंह से बातचीत करने पहुंचे हैं. दिल्ली से वापस लौटने के बाद तेजस्वी ने इस विवाद को पहले सुलझा लेने की प्राथमिकता दी है. विधानसभा में बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी डायरेक्ट वीरचंद पटेल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हैं, जहां वह जगदानंद सिंह के साथ मुलाकात कर रहे हैं.

news image


बिहार विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है. बजट सत्र से पूर्व आज बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजित की गई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह परंपरा रही है कि बजट सत्र शुरू होने से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है. यह बजट सत्र कोरोनाकाल में दूसरा और चुनाव के बाद पहला है, जिसमें चुनकर आए कई जनप्रतिधी भी शामिल होंगे जो अपनी बातें सरकार के समक्ष रखेंगे.


इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना जांच में हो रही गड़बड़ी की लेकर उन्होंने सदन को इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच कमिटी के गठन की बात कही थी लेकिन अब तक जांच कमिटी का गठन नहीं किया गया है.


news image


तेजस्वी ने कहा कि कोरोना जांच में कई अनियमितता सामने आई है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है. अपराध, रोजगार, महंगाई सहित कई मुद्दों को सदन में उठाने का काम विपक्ष करेगा.