ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / विधान परिषद चुनाव को लेकर एक्शन में तेजस्वी, पहुंच गए हैं RJD कार्यालय

विधान परिषद चुनाव को लेकर एक्शन में तेजस्वी, पहुंच गए हैं RJD कार्यालय

17-Jun-2020 12:46 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कल जारी हो रही अधिसूचना को देखते हुए बिहार में सभी राजनीतिक दलों के बीच हलचल बढ़ गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आनन-फानन में प्रवेश आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं.पार्टी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. संभव है कि तेजस्वी यादव उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बातचीत करेंगे. आरजेडी और लालू परिवार के करीबी भोला यादव प्रदेश कार्यालय में मौजूद है. 

हालांकि तेजस्वी यादव आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ की बैठक में भी शामिल होंगे. लेकिन विधान परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का पार्टी के लिए फिलहाल पहली प्राथमिकता है. 

विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 18 जून को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. 3 सीटों पर आरजेडी का दावा बनता है लिहाजा इसके लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पिछले दिनों मुलाकात कर लौटे तेजस्वी यादव ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की होगी यह कयास लगाया जा रहा है.