पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
30-May-2023 08:54 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता के अपहरण कांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपहरण के आरोपी बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के करीबियों के घर भी छापेमारी की गयी है। पुलिस कार्रवाई को देखते हुए अब बीजेपी विधायक राजू सिंह के वकील ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किया है। इस मामले पर एक जून को सुनवाई होगी।
राजू सिंह पर आरोप है कि बीते 25 मई को बीजेपी विधायक राजू सिंह ने राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कर लिया था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। आरजेडी नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मुजफ्फरपुर के पारू थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। राजू सिंह अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। उनके वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है जिस पर सुनवाई एक जून को होगी।
बता दें कि इससे पहले राजद नेता अपहरण कांड में पुलिस ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने बीजेपी विधायक की दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया था। पुलिस ने जांच के दौरान मामले को सही पाया है और गिरफ्तारी के लिए बीजेपी विधायक के ठिकानों और उनके करीबियो के घर छापेमारी कर रही है। सोमवार को पुलिस ने विधायक के करीबियों के घर दबिश दी थी।
बता दें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की। राजद नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मजिस्ट्रेट की कोर्ट में केस दर्ज कराया है।