ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

RJD MLC सुबोध राय ने जनता कर्फ्यू को बताया नौटंकी, बोले...संकट में है अर्थव्यवस्था और PM पिटवा रहे थाली

RJD MLC सुबोध राय ने जनता कर्फ्यू को बताया नौटंकी, बोले...संकट में है अर्थव्यवस्था और PM पिटवा रहे थाली

21-Mar-2020 02:00 PM

 PATNA: पीएम मोदी के आह्वान पर होने वाले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय ने नौटंकी बताया है. कहा कि कोरोना बीमारी के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है. 


देश की अर्थव्यवस्था संकट में और बोल रहे थाली पीटो

राय ने कहा कि हमकों नहीं लग रहा है कि थाली पीटना सही है. इससे पहले भी कई तरह की बीमारी हुई है. कैंसर से भी लोग देश में मर रहे हैं. कोरोना के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस तरह का कोई आदेश थोड़े ही दिया है. देश की अर्थव्यवस्था संकट में है और पीए नरेंद्र मोदी हमें थाली पीटने को बोले रहे हैं. 

भोला यादव ने भी किया विरोध

शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोला यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है. वह कही से भी उचित नहीं है. क्योंकि ना ही कोई तैयारी है ना ही कोई व्यवस्था. इस तरह का कर्फ्यू लगा कर के सरकार जनता को गुमराह कर रही है. जिसका आरजेडी विरोध करती है. 


पीएम ने जनता कर्फ्यू की है अपील

19 मार्च को प्रधानमंत्री ने कहा था कि पहले जब युद्ध की स्थिति होती थी तो गांव-गांव ब्लैक आउट होता था. आज मैं प्रत्येक देशवासी से एक समर्थन मांग रहा हूं. ये जनता कर्फ्यू है. 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगायें. इस दौरान कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकले. न बाजार जायें ना देखने के लिए जायें कि कौन बाहर निकला है. देश के सभी व्यक्ति 22 मार्च को यानि जनता कर्फ्यू के दिन शाम को पांच बजे पांच मिनट तक अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर कोरोना से लड़ रहे हमारे लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें. सभी राज्यों के प्रशासन से मेरा आग्रह है कि वे शाम को पांच बजे सायरन बजाकर लोगों को इसकी याद दिलायें.