विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
22-May-2023 09:08 PM
By First Bihar
PATNA: RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी विमला तिवारी का आज निधन हो गया है। 15 मई से उनकी तबीयत खराब थी। पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। 11 साल पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। शिवानंद तिवारी की पत्नी के निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी, ललन सिंह सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
वही शिवानंद तिवारी ने बताया कि बिमला, मेरी जीवन संगिनी ने आज मेरा साथ छोड़ दिया. पिछले 15 मई को उनको पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था. लगभग ग्यारह वर्ष पूर्व बिमला जी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. 13 मई 1965 को हमरी शादी हुई थी. दाह संस्कार कल होगा.
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी की जीवन संगनी विमला जी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। कहा कि विमला जी सरल स्वभाव की संवेदन शील, धार्मिक व्यक्तित्व की मालकिन थीं। उनके निधन से मेरे परिवार का एक सच्चा दोस्त हमलोगों से बिछड़ गया है।
उनका स्वभाव लोगों की मदद करना और सुख-दुख में साथ निभाने की थी।उनके निधन से लालू परिवार व्यक्तिगत छति का अनुभव कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने विमला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद श्री शिवानंद तिवारी जी की धर्मपत्नी श्रीमती बिमला तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनका लंबे समय तक हमें स्नेह और प्यार मिलता रहा। उन्हें नमन करता हूँ।
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) May 22, 2023
ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की घड़ी…