ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / आरजेडी नेता रितु जायसवाल और उनके पति पर मारपीट का आरोप, सोनबरसा बीडीओ...

आरजेडी नेता रितु जायसवाल और उनके पति पर मारपीट का आरोप, सोनबरसा बीडीओ के इस आरोप को रितु ने बताया गलत

03-Dec-2021 09:34 PM

By ASMIT

DESK: 8 दिसंबर को पंचायत चुनाव के 10वें चरण का मतदान होने है। आरजेडी नेता रितु जायसवाल के पति अरुण कुमार भी मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं। सोनबरसा बीडीओ ओम प्रकाश ने रितु जायसवाल, उनके पति अरुण कुमार और 10 अन्य लोगों पर पॉकेट से पैसे छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को आरजेडी नेता रितु जायसवाल गलत बता रही हैं। 


रितु जायसवाल का कहना है कि सच्चाई के लिए आवाज उठाने का इनाम मुझे सरकार ने दिया है। पूरे प्रशासन और सत्ताधारी लोगों ने मिलकर यह गलत आरोप उन पर और उनके पति पर लगाया है। रितु जायसवाल ने इसं संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।


आरजेडी नेता रितु जायसवाल का कहना है कि उनके पति और उन पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई गयी है। सत्ताधारी लोगों और जिला प्रशासन की पूरी रणनीति है कि किसी तरह इन्हें चुनाव जीतने मत दो और वोटिंग से पहले इन्हें गिरफ्तार कर लो। 


रितु जायसवाल ने कहा कि सोनबरसा बीडीओ ओम प्रकाश को मेरे द्वारा पहले भी गरीबों के राशन खाने को लेकर आरोपित किया गया था। सत्ताधारी लोगों के साथ मिलकर साजिश रचते रहने का मैंने साक्ष्यों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को पहले भी शिकायत कर दिया था। ऐसी कौन सी काबिलियत है कि ये व्यक्ति 6 साल से एक ही जिले में पदस्थापित हैं। 


सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रितु जायसवाल लिखती है कि इस वीडियो को आप भी देखिए आप ही तय कीजिये कि कहां इस व्यक्ति को मारा पीटा गया है और कहां इनके पैसे छीने गए है। इस आदमी के चेहरे की कुटिलता से भरी हंसी देखिए। सत्य और न्याय के रास्ते पर हमेशा चलते रहने की वजह से इन भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की आंखों की किरकिरी बनी रहती हूं जिसका नतीजा मुझे आये दिन झेलना पड़ता है। अपने पोस्ट में रितु जायसवाल यह कहती है कि और भी वीडियोज और एफआईआर की कॉपी अगले पोस्ट्स में साझा कर रही हूं।