Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
20-Nov-2022 02:20 PM
SIWAN: सीवान में एक आरजेडी नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है। सीवान शहर के इस वीडियो में आरजेडी का नेता बीच सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर की पिटाई करते दिख रहा है। ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है लेकिन आरजेडी का नेता बेरहमी से उसपर लाठियां बरसाता नजर आ रहा है। ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पीटाई करने वाला शख्स आरजेडी का प्रदेश महासचिव अदनान अहमद सिद्दीकी है।
सोशल मीडिया पर पिटाई का यह वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी आरजेडी नेता की खूब फजीहत हो रही है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरजेडी का प्रदेश महासचिव अदनान अहमद सिद्दीकी कैसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीट रहा है। आरजेडी नेता ने ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़े गए ट्रक चालक की पहले तो बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की और बाद में उससे कान कपड़कर उठक बैठक करवाया।
दबंगई का वीडियो सामने आने के बाद आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी है। आरजेडी के प्रदेश महासचिव अदनान अहमद सिद्दीकी ने वीडियो को एक महीने पुराना बताया है। आरजेडी नेता के मुताबिक वह अपने तीन साथियों के साथ सीवान से गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी।
आरजेडी नेता का कहना है कि ड्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और वह अपनी गलती मानने के बजाए उनसे उलझ रहा था।पुलिस को दिखाने के लिए सबूत के तौर पर खुद वीडियो बनवाया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। बहरहाल, आरजेडी नेता चाहे जो भी दलील दे लें लेकिन इस तरह से किसी की पिटाई करना कहीं से भी सही नहीं है। अगर ट्रक ड्राइवर ने गलती की थी और शराब पी रखी थी तो उन्हें आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले करना चाहिए था, न कि कानून को हाथ में लेकर बेरहमी से बेंत बरसाने चाहिए थे।