बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
28-Oct-2023 07:43 PM
By First Bihar
DESK: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब का अवैध कारोबार बेखौफ होकर लोग करते हैं और पकड़ाने के बाद जेल भी चले जाते हैं लेकिन फिर जेल से छूटकर आते हैं और इसी धंधे में फिर से लग जाते हैं।
ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। यही कारण है कि आए दिन अवैध शराब के धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं इसी क्रम में मधुबन उत्पाद थाने की टीम ने चकिया में कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ी देखकर भाग रहे शराब तस्कर को पुलिस ने खदेड़ा लेकिन कार का ड्राइवर मौके से भागने में सफल हो गया।
चकिया के स्वंगिया गांव के पास से ऑल्टो कार को बरामद किया गया। जिसमें रखे 395 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद ऑल्टो कार पर राजद के सचिव पूर्वी चंपारण मोतिहारी और राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा हुआ है। ऑल्टो किसका है और इसे कौन चला रहा था इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। आरजेडी नेता की गाड़ी से शराब की खेप मिलने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।