बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
07-Sep-2022 02:47 PM
MOTIHARI: आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। मोतिहारी पहुंचे आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गाय पर राजनीती करती है, लेकिन बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने गाय पालने के जगह अपने घरों में कुत्ते पालना शुरू कर दिया है। यही नहीं, भाई वीरेंद्र ने इतनी तक कह दिया है कि ये सभी नेता खुद विफ खाने वाले हैं।
आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कहा कि ये देश समाजवादियों का है। अब सब समाजवाद लोग एक हो चुके हैं। जिस दिन जेपी नड्डा ने कहा था कि देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियां समाप्त हों जाएगी और सिर्फ बीजेपी बच जाएगा उसी दिन सबके कान खड़ा हो गए थे। इसी चंपारण से गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था और ठीक उसी तरह 9 अगस्त 2022 को नीतीश जी ने बीजेपी को छोड़ तेजस्वी यादव से हाथ मिलाया और सभी संकल्पित हुए की अब इस देश से बीजेपी को बाहर करना है।
बिहार जब करवट लेता है तो देश की राजनीति प्रभावित होती है। इसी तरह नीतीश कुमार ने बीजेपी को छोड़ दिया और महागठबंधन में शामिल हो गए। अब क्रांति शुरू हो गई है और जल्द से जल्द बीजेपी का खात्मा होगा।