अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Sep-2020 07:58 AM
PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. जिसके बाद उनको मंगलवार की शाम एम्स पटना में भर्ती कराया गया है.
लक्षण दिखने पर कराया था जांच
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना के कुछ लक्षण उन्हें लग रहा था. जिसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई. जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सिद्दीकी के संपर्क में आने वाले लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा.
कई और आरजेडी नेता हो चुके पॉजिटिव
इससे पहले आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हो गया था. एम्स में इलाज होने के बाद वह ठीक हो गए. लेकिन उन्हें फेफड़े की दूसरी बीमारी के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है. अभी उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावे भी कई नेता संक्रमित हो चुके हैं. बिहार के कई मंत्री और विधायक भी पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं. बिहार में कोरोना का कोहराम जारी है. रोज कभी 1400 तो कभी 1700 कोरोना मरीज बिहार में मिल रहे है. इसमें सबसे अधिक मरीज पटना जिले में मिल रहे है. पटना में फिलहाल रोज 250 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं.