समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
24-Jun-2020 08:15 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधान परिषद के लिए अपने 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। आरजेडी की तरफ से जिन तीन चेहरों को विधान परिषद भेजा जा रहा है उनमें बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह का नाम सबसे ऊपर है। मुंबई के कारोबारी फारुख शेख को आरजेडी विधान परिषद भेज रही है जबकि बी एन कॉलेज के प्रो रामबली चंद्रवंशी भी परिषद जाएंगे। पार्टी ने इन तीनों उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है और कल इन सबकी तरफ से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
फर्स्ट बिहार झारखंड लगातार यह बता रहा था कि आरजेडी विधान परिषद के लिए किन चेहरों पर मुहर लगा सकती है। बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह का नाम सबसे ऊपर था। सुनील सिंह लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह लगातार रिम्स में लालू यादव से मुलाकात के लिए भी जाते रहे हैं और साथ ही साथ आरजेडी की तमाम बड़ी रैलियों में उनकी बड़ी भूमिका रही है। अब सुनील सिंह को इसका इनाम मिला है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सुनील सिंह ने लालू यादव के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल का आभार जताया है। सुनील सिंह ने कहा है कि वह अपने अभिभावक लालू यादव की तरफ से दिए गए दायित्वों को पूरी तरह निभाएंगे।
आरजेडी के दूसरे उम्मीदवार फारुख शेख बनाए गए हैं। फारुख शेख के बारे में भी फर्स्ट बिहार में पूरी डिटेल रिपोर्ट दिखाई थी। फारुख शिवहर जिले से आते हैं लेकिन उनका मुंबई में लंबा चौड़ा कारोबार है। फारुख शेख का आरजेडी से कोई पुराना वास्ता नहीं रहा है और वह पैराशूट से सीधे आरजेडी में लांच होकर विधान परिषद जाने वाले हैं। उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के अंदर थोड़ी नाराजगी भी थी लेकिन तमाम बातों को खारिज करते हुए आरजेडी नेतृत्व ने फारुख शेख को परिषद भेजने का फैसला किया है।
आरजेडी के तीसरे उम्मीदवार प्रो रामबली सिंह हैं। चंद्रवंशी समाज से आने वाले रामबली सिंह बीएन कॉलेज के प्रोफेसर हैं। इनका नाम भी लगातार रेस में बना हुआ था। इनकी टक्कर चंद्रवंशी समाज से आने वाले दूसरे उम्मीदवार अशोक आजाद चंद्रवंशी से थी। रामबली सिंह के ऊपर बीएन कॉलेज में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। उनपर 1993 में भी ऐसा ही आरोप लगा था बावजूद इसके पार्टी ने उनको विधान परिषद भेजने का फैसला किया है। यह सभी उम्मीदवार बुधवार की दोपह 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।