Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
24-Aug-2020 01:07 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव का चेहरा पीछे कर दिया है. आरजेडी ने तेजस्वी की बजाय पोस्टर पर लालू और राबड़ी की जोड़ी को ही तरजीह देने का फैसला किया है. आरजेडी कार्यालय को चुनाव के पहले नया रंग रूप दिया जा रहा है और यहां पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब हैं.
आज ही कार्यालय में बने मुख्य मंच पर बड़े पोस्टर के ऊपर केवल लालू और राबड़ी की तस्वीर नजर आ रही है. इसके अलावे भारतीय राजनीति के बड़े चेहरों को पोस्टर पर जगह दी गई है. इसमें महात्मा गांधी से लेकर बाबा साहब अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण और लोहिया के साथ-साथ अन्य नेताओं को जगह मिली है. आरजेडी कार्यालय में लगे नए पोस्टर और बैनर से तेजस्वी यादव का चेहरा हटा दिया गया है. हालांकि पार्टी तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव में उतर रही है लेकिन तेजस्वी यादव को पोस्टर में जगह नहीं दी गई है. इस फैसले के पीछे आरजेडी की नई रणनीति मानी जा रही है.
तेजस्वी यादव को पोस्टर की बजाय जनता के बीच ले जाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है. तेजस्वी आज युवाओं की पहली पसंद हैं, लेकिन आरजेडी यह नहीं चाहती है कि लालू यादव या राबड़ी देवी के चेहरे को पसंद करने वाले उनके पुराने समर्थक विधानसभा चुनाव में समर्थन छोड़ें. ऐसे में लालू और राबड़ी का चेहरा पोस्टर पर सबसे आगे रखा गया है. तेजस्वी यादव का चेहरा पोस्टर पर नहीं रहने से दूसरा फायदा यह है कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं होगा. आपको बता दें कि इसके पहले तेजस्वी यादव की तस्वीर पोस्टर में रखे जाने से तेज प्रताप यादव की नाराजगी की बात सामने आ चुकी है.