Bihar Election 2025: वोटिंग करने से पहले जरुर जान लें यह बातें, पोलिंग बूथ पर जाकर नहीं होगी कोई परेशानी Bihar Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग और रुट? Bihar Election : पटना में गंगा नदी में नाव परिचालन पर रोक, SDO ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ
28-May-2023 10:46 AM
By First Bihar
PATNA : नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। इसका उद्घाटन देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से कराए जाने की मांग को लेकर देश की 21 विपक्षी पार्टियां उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रही है। इसमें बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू और आरजेडी भी शामिल है। और आरजेडी के तरफ से एक विवादित ट्वीट भी किया गया है जिसको लेकर अब भाजपा के कद्दावर नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सब शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है।
नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। इसका उद्घाटन देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से कराए जाने की मांग को लेकर देश की 21 विपक्षी पार्टियां उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रही है। इसमें बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू और आरजेडी भी शामिल है। इसी कड़ी में आरजेडी के तरफ से एक विवादित ट्वीट भी किया गया है। जिसको लेकर अब भाजपा के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि - राजद और विपक्षी दलों के तरफ से जिस तरह की राजनीति जी जा रही है इसके बाद देश के लोग कभी भी उन्हें माफ़ नहीं करेंगे।
दरअसल, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध करते हुए राजद के तरफ से एक ट्ववीट किया गया,जिसमें नए ससंद भवन की तुलना ताबूत से किया गया।अब इसी बात को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि - राजद ने जिस तरह से ताबूत की फोटो लगाकर देश का अपमान करने का काम किया है। राजद के लोगों ने संसद का अपमान करने का काम किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता राजद को इसी ताबूत में डाल देगी। राजद को ताबूत ज्यादा पसंद है और देश के लोगों को संसद ज्यादा पसंद है।
इसके आगे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, आज देश को संसद समर्पित हुआ है। इसे अपने देश के लोगों द्वारा बनाया गया है। लेकिन कुछ लोग जो विदेशी मानसिकता के हैं उनको अंग्रेज के जमाने में जो संसद बना हुआ ज्यादा पसंद है। उनको यह मालूम होना चाहिए कि उस संसद भवन का भी इज्जत है लेकिन नया संसद भवन है जिस पर देश के लोग गर्व कर रहे हैं। इसके बावजूद राजद कांग्रेस सहित देश की वर्तमान विरोधी दल इस कार्यक्रम का विरोध कर रही है उसके लिए देश के लोग उसे क्षमा नहीं करेंगे।
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से राजद ने ट्वीट किया है उससे यह साफ होता है कि राजद देश के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता है। वह लोग के केवल यह चाहते हैं कि मेरे माता-पिता मुख्यमंत्री रहे हैं इसलिए केवल मुझे ही मुख्यमंत्री बनने का हक है। इसी मानसिकता को बताने के लिए राजद ने भारत के संसद की तुलना ताबूत से की है।
इसके साथ ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने कहा किराजद द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने के लिए देश और बिहार की जनता उसकी सहयोगी जदयू और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन दलों की राजनीति को इसी ताबूत में दफन कर देंगी। महागठबंधन दलों और खासकर राजद-जदयू द्वारा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक ऐतिहासिक धरोहर का अपमान करने के लिए इसकी ताबूत में इन दलों को ढकेल दी जायेगी।
जबकि, इस ट्वीट कर जेडीयू ने कन्नी काट लिया। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि, संसद लोकतंत्र के मंदिर का स्वरूप है। यह देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद की इमारत है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद इस तरह का फोटो नहीं लगाना चाहिए।
इधर, ट्वीटपर सफाई देते हुए राजद के प्रवक्ता ने कहा कि इस ट्वीट में लगाया जाए फोटो का मतलब है कि जिस प्रकार मोदी सरकार इतिहास को दफन करने में लगी हुई है इसी को लेकर इस तरह के सांकेतिक तस्वीर लगाई गई है।