ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली

Home / news / आरजेडी ने सरकार पर बोला हमला, डबल इंजन की सरकार में मचा घमासान

आरजेडी ने सरकार पर बोला हमला, डबल इंजन की सरकार में मचा घमासान

01-Jul-2021 06:34 PM

PATNA: समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है। मदन सहनी ने कहा कि उनके विभाग में अधिकारियों का राज चल रहा है। इस्तीफे के सिवाय अब उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। मदन सहनी ने अपने ही विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद पर गंभीर आऱोप लगाये। मदन सहनी द्वारा लगाए गये आरोप के बाद अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में घमासान मचा हुआ है। एनडीए की नैया डगमगा गयी है जो किसी भी वक्त डूब सकती है। 


सरकार पर हमला बोलते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अफसरशाही से परेशान होकर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है और भी कई मंत्री हैं जो इस्तीफा देने के लिए तैयार बैठे हैं। 


मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार कहते आ रहे हैं कि बिहार सरकार में अफसरशाही बेलगाम है यहां पर जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है। मंत्री और विधायक की कोई नहीं सुन रहा है। चारों ओर भ्रष्टाचार का आलम है।


राजद प्रवक्ता ने कहा कि सत्ताधारी दल के मंत्री मदन सहनी ने जो बातें कही उससे ऐसा प्रतित होता है कि यह सरकार अल्प मत होकर बहुत जल्द गिर जाएगी। अफसरशाही से तंग आकर उन्होंने इस्तीफे की बात कही है और भी कई मंत्री है जो इस्तीफा देने के लिए तैयार बैठे हैं।