ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / राजद ने प्रवक्ताओं की सूची की जारी, देखिये पूरी लिस्ट

राजद ने प्रवक्ताओं की सूची की जारी, देखिये पूरी लिस्ट

26-Apr-2023 04:28 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल ने 8 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शक्ति सिंह यादव, इज्या यादव, सतीश कुमार दास,चितरंजन गगन,मृत्युंजय तिवारी,एजाज अहमद, सारिका पासवान और उर्मिला ठाकुर का नाम शामिल है। 


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी राजद ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसके अलावे  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ साथ जिला प्रधान महासचिवों को मनोनीत कर उनकी सूची भी जारी की थी। आज पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की गयी है। 


वही विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनित किये गये हैं। अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान बनाये गये हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजनीति प्रसाद बने हैं। देखिये पूरी लिस्ट...  

news image

news image


बता दें कि सात महीने के इंतजार के बाद राजद की प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। पिछले साल सितंबर में ही जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 7 महीने बाद मंगलवार को उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। राजद की पुरानी कमेटी में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। राजद ने अपने प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेवारी विधायक रणविजय साहू को दी है. पहले इस पद पर आलोक मेहता हुआ करते थे. इसके आलावा 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. 


इनमें पूर्व विधान पार्षद डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल,  अशोक कुमार सिंह,  शिवचन्द्र राम, श्री सुरेश पासवान,  शोभा प्रकाश कुशवाहा,  पूर्व विधायक  विनोद कुमार यादवेन्दु, सिपाही लाल महतो, पूर्व विधायक डॉ अनिल हनी, सीताशरण बिन्द, मो0 मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व सांसद राजेश कुमार मांझी, विधायक भूदेव चैधरी, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार मंडल, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय और मधु मंजरी का नाम शामिल हैं. 


इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजद ने मो0 कामरान को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया है. वहीं, महिला, युवा और छात्र राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है. रितु जायसवाल को महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राजेश यादव को युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. गगन कुमार को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बिहार में राजद का सांगठनिक चुनाव लगभग 8 महीने पहले ही संपन्न हो गये थे लेकिन जिला अध्यक्षों को मनोनीत करने का अधिकार राजद के आलाकमान ने अपने पास रखा था। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ साथ जिला प्रधान महासचिवों को मनोनीत कर उनकी सूची जारी की।