अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Oct-2020 02:15 PM
PATNA: पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर हमला बोला था कि आरजेडी वाले नौकरी बेचते हैं. जिसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने ने कहा था कि पीएम मोदी तो थोक में नौकरी बेचते हैं उसका पुराना अनुभव उनके पास है.
डॉक्टरों की बेच देते हैं नौकरी
जगदानंद सिंह ने कहा कि हमलोग के जमाने में कोई भी नौकरी बेचने का आरोप नहीं लगा है. जब मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ तो देश को पता चला कि नौकरी बेची जाती है. ये लोग तो डॉक्टरों की नौकरी बेच दी. जो इंसानों का इलाज करते हैं. पीएम मोदी के पास नौकरी बेचने का अनुभव हैं. हरियाणा में जिस पर नौकरी बेचने वाले का आरोप था वह बीजेपी में शामिल है. लालू पर कई आरोप लगे हैं, लेकिन नौकरी बेचने का आरोप नहीं लगा है.
जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की बहाली हमलोगों ने बीपीएससी से की थी. वही 25 हजार शिक्षक बिहार की धूरी है. आजतक मेरिट के आधार पर नौकरी बिहार में नहीं किया जा रहा है. संविदा पर बहाली की जा रही है. ऐसी बहाली परिचय पर होती है. कोई घर का सदस्य और पैसा लेकर भी हो सकता है.
नौकरी के नाम पर रिश्वत खाई
पीएम मोदी ने डेहरी ऑन सोन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं. आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?