ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / RJD ने की थाली बजाकर विरोध की पूरी तैयारी, 'गरीब अधिकार दिवस' के...

RJD ने की थाली बजाकर विरोध की पूरी तैयारी, 'गरीब अधिकार दिवस' के लिए सभी जिलाध्यक्षों के तैयार रहने का निर्देश

06-Jun-2020 09:18 PM

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के खिलाफ थालीपीट कर गरीब अधिकार दिवस मनाने की पूरी तैयारी आरजेडी ने कर ली है। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर तैयार रहने को कहा है कि। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि आरजेडी की ओर से इस दिन गरीब अधिकार दिवस मनाने की काम किया जाएगा।


आरजेडी ने सभी जिलाध्यक्षों को जारी किए गये पत्र में कहा है कि  7 जून को 11 बजे दिन से 11 बजकर 11 मिनट तक गरीबों को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए सभी अपने-अपने घर के दरवाजे पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाली, कटोरा और केला का पत्ता बजा कर प्रतिकार करें।


तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर रखा है कि  भूखे गरीब, बेरोजगार और प्रवासी मजदूर सुबह थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आपदा के इस दौर में सरकार के रवैए पर सभी गरीब प्रतिकार करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में लोग कोरोना जैसी महामारी से परेशान हैं। गरीब भूखे पेट सो रहे हैं, उनके पास काम नहीं है। लेकिन बीजेपी अपने काम यानी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है।


अमित शाह के वर्चुअल रैली पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी डाटा की बात करती है, लेकिन यहां लोगों के पास खाने को आटा नहीं है। इसलिए 7 जून को डाटा नहीं बल्कि आटा के लिए भूखे पेट रहने वाले गरीब अपने हाथ में खाली बर्तन लेकर बजाकर बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि बीजेपी राशन-सुशासन-कड़े प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करने के बजाए चुनाव के लिए कर रही है।तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बीजेपी डिजिटल तरीके से इलेक्शन कैंपेन कर सकती है, उसी माध्यम से गरीबों तक भोजन की व्यवस्था भी कर देती।