ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / RJD ने कहा- नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कराकर BJP ने देश में फैलाया कोरोना,...

RJD ने कहा- नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कराकर BJP ने देश में फैलाया कोरोना, अब वैक्सीन फ्री देने की कर रहे बात

16-Dec-2020 03:57 PM

PATNA: देश में कोरोना कैसे फैला इसका राज आरजेडी ने आज खोज निकाला है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि बीजेपी ने गुजरात में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कराकर देश में कोरोना फैलाया है. 

कोरोना वैक्सीन के नाम पर राजनीति

तिवारी ने कहा कि देश में कोरोना फैलाकर अब बीजेपी के नेता कोरोना वैक्सीन पर राजनीति कर रहे हैं. कोरोना वैक्सीन अब तक नहीं आया, उसका पैसा फिक्स नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी अभी से ही उसे फ्री में देने की बात कर रही है. कोरोना वैक्सीन और 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के नाम पर बीजेपी जुमलाबाजी कर रही है.

तिवारी ने कहा कि जिस विभागों में पद खाली है उसको भरा नहीं जा रहा है. सिर्फ युवाओं को 10 लाख रुपए रोजगार देने की बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन बाद में अमित शाह ने कह दिया कि यह तो जुमलेबाजी है. तेजस्वी यादव के 10 लाख रोजगार देने के वाले पर बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा कर दिया.तिवारी ने कहा कि बिहार में क्राइम बढ़ता जा रहा है. लेकिन इस पर नेता कुछ नहीं बोलते हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाम का ही. एक इंजन ट्रक का हैं तो दूसरा इंजन स्कूटर का है. ऐसे में कोई इंजन काम नहीं कर रहा है.