महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
12-Oct-2020 03:16 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने चुनावी कैंपेन वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में बिहार में घोटाले, हत्या, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की गई है.
इस बार तेजस्वी तय
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि 15 साल में बिहार में सिर्फ बदहाली की तस्वीर हैं. चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य सब बदहाल है. बिहार के हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. 15 साल से बिहार में सिर्फ तमाशा हो रहा है. मनोज झा ने आरजेडी के चुनावी कैंपेन वीडियो को जारी किया. चुनावी वीडियो में तेजस्वी के कई फोटो और वीडियो को दिखाया गया है. कभी बाढ़ पीड़ितों से मिलते तो कभी आम आदमी की समस्या को सुनते हुए दिखाया गया है. नारा दिया गया है इस बार तेजस्वी तय है.
मनोज झा ने कहा कि इस बार तेजस्वी तय है के बारे में बिहार के लोग, बिहार के कर्मचारियों ने तय कर दिया है. मनोज झा ने बक्सर में महिला से गैंगरेप की घटना पर कहा कि इस तरह की घटना से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस तरह की घटना रोकने में सरकार फेल हैं.
मनोझ झा ने मंजू वर्मा के विवादित बयान पर कहा कि मैं उनके सिर्फ स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. इस तरह का बयान किसी को लेकर ठीक नहीं हैं. चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ जा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि आप समाज में जहर बोने का काम करें. वह बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. मनोज झा ने कहा कि आरजेडी का कल से चुनाव प्रचार अभियान शुरू होगा.