ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Jul-2024 01:51 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों की बहार है और इन अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। आरजेडी ने एक बार फिर बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार की डबल इंजन वाली सरकार के बारे में कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बिहार सरकार है।
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके आका बताएं कि बिहार में प्रतिदिन कितना जान लेने के बाद आपको शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में महाजंगलराज कायम किया है।
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आज बिहार में यह हालात है कि जो व्यक्ति सुबह निकलता है घर से वह शाम को घर वापस नहीं लौटता। आज बिहार में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है और भ्रष्टाचार से बने पुल हर दिन जल समाधि ले रहे हैं। और यह भ्रष्टाचारियों के जो भीष्म पितामह है उनके मुंह से कुछ बकार नहीं निकलता है। बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार दोनों के पर्याय बन चुकी है।
