ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / चुनावी मोड में RJD, प्रमंडल और जिला प्रभारियों के साथ सह प्रभारियों की...

चुनावी मोड में RJD, प्रमंडल और जिला प्रभारियों के साथ सह प्रभारियों की तैनाती

24-Jul-2020 06:36 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही क्या कह रहे हो कि बिहार में हालात विधानसभा चुनाव कराने लायक नहीं है और कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल चुनाव को स्थगित कर देना चाहिए लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय जनता दल चुनावी मोड में जा पहुंचा है। आरजेडी ने प्रमंडलीय और जिला प्रभारियों के साथ-साथ सह प्रभारियों कि आज तैनाती कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इनकी लिस्ट जारी कर दी है। 


प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिवों को राष्ट्रीय जनता दल का जिला प्रभारी और सह प्रभारी बनाया है। प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ जिलो में बूथ कमेटी के गठन और चुनाव अभियान को सुचारू तरीके से चलाने की जिम्मेदारी भी प्रभारियों के ऊपर होगी। हालांकि जगदानंद सिंह ने सभी पदाधिकारियों को एक बार फिर से आगाह किया है कि कोरोना के हालात को देखते हुए सामाजिक दूरी के सिद्धांत का पालन करने और इसके लिए पहले से मुख्यालय की तरफ से तय की गई गाइडलाइन को फॉलो करने का निर्देश भी दिया है। 


राष्ट्रीय जनता दल ने प्रमंडलीय प्रभारी के तौर पर जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी है उनमें वृषिण पटेल को पटना प्रमंडल 1, मोहम्मद सलीम परवेज को पटना प्रमंडल 2, सुरेश पासवान को मगध प्रमंडल 1, मुजफ्फर हुसैन राही को मगध प्रमंडल 2, सूर्य देव राय को दरभंगा प्रमंडल, रामाश्रय सहनी को तिरहुत प्रमंडल 1, विक्रम कुमार को तिरहुत प्रमंडल 2, डॉ अनिल साहनी को मुंगेर प्रमंडल 1, शोभा कुशवाहा को मुंगेर प्रमंडल 2, तारकेश्वर ठाकुर को भागलपुर प्रमंडल, विनोद कुमार यादवेंदु को कोशी प्रमंडल, नंदकिशोर राम को पूर्णिया प्रमंडल 1, सफीक खाँ को पूर्णिया प्रमंडल 2 और राजेश मांझी को सारण प्रमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।