Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
24-May-2024 01:58 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना में राजभवन में ठहरने को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि राजभवन से प्रशासनिक अधिकारियों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है। राजभवन से अधिकारियों से लेकर मुख्य सचिव तक से बात कराई जा रही है।
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह पर आरोप लगाया है कि राजभवन से अधिकारियों से बात कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है। अगर कानून तोड़ने की कोशिश कीजिएगा तो इस बार पटना से लेकर दिल्ली तक बहुत प्रतिकार होगा।
मनोज झा ने कहा कि छठे चरण का चुनाव 25 मई को होना है और पूरे भारत के साथ-साथ बिहार में बदलाव की हालत में जनता है। प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोलते हुए आरजेडी सांसद ने कहा कि आपका नल ले जाएगा, भैंस ले जाएगा, मंगलसूत्र छीन लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भगवान ने उन्हें दूत बनाकर भेजा है। अगर हम लोग घर में बोलेंगे तो हमें डॉक्टर के पास ले जाया जाएगा, कहा जाएगा कि उनका दिमाग ठीक नहीं है।
छपरा कांड पर मनोज झा ने कहा कि सब कुछ का हिसाब होगा। सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बॉडीगार्ड को लेकर घूम रही हैं, इसपर पलटवार करते हुए मनोज झा ने कहा कि हमें पता है कि वह हताश हैं। ठंडा रहिए आपके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा।