जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
12-Mar-2020 06:20 PM
PATNA : प्रदेश कार्य समिति की गठन के बाद आरजेडी ने अपने प्रवक्ताओं की नई टीम का भी ऐलान कर दिया है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को एक बार फिर से पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. आरजेडी के प्रवक्ताओं की टीम में इस बार कुल 11 लोगों को शामिल किया गया है. जिनमें आठ विधायक शामिल हैं.
आरजेडी विधायक रामानुज प्रसाद, समीर कुमार महासेठ, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, शक्ति सिंह यादव, राजेंद्र राम, कुमार सर्वजीत को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है.
इनके अलावे चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी और डॉक्टर एस एम अनवर हुसैन को भी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 2022 तक के लिए इन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है. बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रवक्ताओं की टीम लंबी बनाई गई है.