चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
03-Jul-2020 08:48 AM
RANCHI : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते हैं रिम्स में लालू यादव का दरबार सजने लगा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भले ही चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रिम्स में इलाज करा रहे हों लेकिन झारखंड में सहयोगी दल की सरकार होने से वह बेहद रिलैक्स हैं। लालू से मुलाकात करने वालों का रिम्स में तांता लगा हुआ है। आरजेडी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह ने जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते हुए गुरुवार को लालू यादव से मुलाकात की।
एमएलसी बनने के बाद पहली बार लालू यादव से मिलने पहुंचे सुनील सिंह ने जेल प्रशासन से मुलाकात के लिए अनुमति नहीं ली थी बावजूद इसके वह रिम्स पहुंचे और तकरीबन 2 घंटे तक लालू यादव के साथ रहे। आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात करने वालों में एमएलसी सुनील सिंह के अलावे परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय भी शामिल थे इन दोनों नेताओं ने घंटों तक लालू यादव के कमरे में वक्त बिताया लेकिन जब बाहर निकले तो मीडिया के सवाल से भागने लगे सुनील सिंह लालू यादव के साथ 2 घंटे तक बैठ कर बाहर निकले लेकिन मीडिया ने जब सवाल किया तो वह अपने रिश्तेदार से मुलाकात का हवाला देने लगे लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को कबूल किया कि वह आरजेडी सुप्रीमो से मिल कर आए हैं सुनील सिंह ने कहा कि लालू यादव की तबीयत स्थिर है
झारखंड में हेमंत सरकार बनने के बाद लगातार जेल मैनुअल की अनदेखी हो रही है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव रिम्स में रहकर बेहिचक किसी से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव वीडियो कॉल के जरिए परिवार वालों से जुड़े नजर आए थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जेडीयू ने इस मामले में हेमंत सरकार को पत्र लिखते हुए जेल मैनुअल का पालन कराने की मांग भी की थी लेकिन बावजूद इसके सरकार ने जेल मैनुअल की अनदेखी करते हुए लालू यादव को पूरी छूट दे रखी है।