मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
25-Aug-2022 07:20 AM
PATNA : बिहार में आरजेडी नेताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आरजेडी MLC सुनील कुमार सिंह के आवास पर रात में फिर सीबीआई की टीम छापेमारी करने पहुंची। रेड के बाद सीबीआई अपने साथ कैश और कुछ कागज़ात लेकर गई है।
छापेमारी के बाद सुनील सिंह अपने आवास से बाहर निकले। फर्स्ट बिहार से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ये जांच एक सोची-समझी साज़िश है। बिहार में ये चाल चला जा रहा है ताकि तेजस्वी यादव को किसी केस में फंसाया जा सके और वह आगे की सत्ता नहीं संभाल पाएं।
सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई दोबारा मेरे घर में छापेमारी करने आई थी, लेकिन उन्हें सिर्फ ₹247000 हजार के लगभग हाथ लगे हैं। आपको बता दें, बुधवार सुबह करीब 8 बजे भी सीबीआई की टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद रात में दोबारा टीम उनके घर पहुंची और 247000 हजार कैश के साथ कुछ कागज़ात भी बरामद किए गए हैं।