ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

अपनी जमीन का दाखिल खारिज नहीं होने से परेशान हैं MLC सुबोध राय, सदन में मामला आया तो मंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा

04-Jul-2019 01:22 PM

By 3

PATNA : पिछले दिनों जीएसटी कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करवाने वाले आरजेडी एमएलसी सुबोध राय आजकल नई परेशानी का सामना कर रहे हैं। दरअसल सुबोध राय अपनी जमीन का दाखिल खारिज नहीं होने से परेशान हैं। बुधवार को उन्होंने वैशाली जिले में दाखिल खारिज के मामलों के निपटारे में देरी का मुद्दा उठाया तो यह हकीकत सामने आ गई। विधान परिषद में सुबोध राय ने प्रश्नोत्तरकाल के अंदर यह मामला उठाया तो भू राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने दाखिल खारिज के मामलों में देरी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया में तकनीकी परेशानी को कारण बताता। मंत्री जी के इस जवाब से आरजेडी एमएलसी संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने खुद अपने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी में दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अब तक उनकी जमीन का मामला लटका पड़ा है। सुबोध राय के इस खुलासे के बाद सभापति हारून रशीद ने मंत्री रामनारायण मंडल को मामले को गंभीरता से देखने को कहा। मंत्री ने भी भरोसा दिलाया कि वह इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे।