Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
09-Nov-2023 10:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियत्रंण और महिलाओं की साक्षरता को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जो कुछ कहा उसे लेकर बवाल मच गया। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है। पति के कारण अधिक बच्चे पैदा हुए। लेकिन एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है। यही कारण है कि प्रजनन दर में कमी आ रही है। पहले प्रजनन दर 4.3 था लेकिन अब यह घटकर 2.9 पर आ गया है और जल्द ही हम 2 तक पहुंच जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल में इस बात को जिस अंदाज में कहा उसकी सभी जगह भर्त्सना होने लगी। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जमकर नीतीश कुमार को जमकर घेरा। बीजेपी की महिला विधायक और एमएलसी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को गलत बताया और कहा कि इससे महिला शर्मसार हुईं है पूरे बिहार का सिर शर्म से झूक गया है। बीजेपी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। वही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नीतीश से माफी मांगने की बात कही थी।नीतीश कुमार के माफी मांगने के बावजूद उनके इस बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद खास और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने इस बयान को लेकर नीतीश को हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मैसेज किया है लेकिन उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। उन्होंने ईशारों ही ईशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार को उन्होंने कामसूत्र का प्रकांड विद्वान तक बता दिया है। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है कि"बिहार की पावन धरती पर कामसूत्र के रचयिता महर्षि वात्स्यायन के बाद नये अवतार के रुप में अवतरित प्रकांड विद्वान!"
