ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / RJD विधायक का विवादित बयान, बोले ... BJP नेता पहले अपनी बेटियों...

RJD विधायक का विवादित बयान, बोले ... BJP नेता पहले अपनी बेटियों को मुसलमानों से बचाएं

17-Mar-2023 11:25 AM

By GANESH SHAMRAT

PATNA : ओवैसी के बिहार आने के पहले ही बिहार की सियासत गरमा गई है मुसलमानों के वोटिंग राइट से जुड़े सवाल सदन के अंदर भी काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। भाजपा के तरफ से यह तक कहा जा रहा है कि, ओवैसी को मिलने वाली सुख सुविधा सरकार को वापस ले लेनी चाहिए। उनके वोटिंग राइट को भी छीनने की कोशिश की जा रही है। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र का विवादित बयान सामने आया है।  उन्होंने कहा है कि, बीजेपी नेता पहले अपने बेटियों को उनसे बचाये फिर किसी का अधिकार छीनने की बात करें। 


राजद विधायक ने कहा कि, भाजपा के लोग अंग्रेजों के गुलाम हैं वह आजादी से पहले भी अंग्रेजों की गुलामी करते थे और आज भी उसी तरह का व्यवहार कर रहे हैं। यह लोग सिर्फ और सिर्फ हिंदू मुस्लिम करते हैं जबकि हकीकत यह है कि उनके ही पार्टी के कई नेता आज मुस्लिमों के साथ शादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी की  बेटियों की शादी मुसलमानों से क्यों हुई।  क्या, भाजपा के लोग आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के मुस्लिम दामाद को देश से बाहर करने की मांग करेंगे। इसलिए भाजपा के लोगों को पहले अपनी बेटियों को मुसलमानों से बचाना चाहिए फिर किसी को बाहर निकालने की बात करनी चाहिए।

 

इसके अलावा उन्होंने भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए वह उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। यह देश में किसी को भी मुसलमानों का वोटिंग राइट्स जीने का अधिकार नहीं है कोई इस पर बयानबाजी करता है तो फिर उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


आपको बताते चलें कि, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में भाजपा बिहार सरकार के मंत्री  इसराइल मंसूरी को कैबिनेट के हटाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं तो बाहर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमाती हुई दिखी। भाजपा के तरफ से यह कहा जा रहा है कि, ओवैसी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वो जिन्ना के नए अवतार हैं। जो बांटने की राजनीति करते हैं।