ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / आरजेडी विधायक और गार्ड हुए आमने-सामने, विजय प्रकाश को अपने सुरक्षाकर्मियों से जान...

आरजेडी विधायक और गार्ड हुए आमने-सामने, विजय प्रकाश को अपने सुरक्षाकर्मियों से जान का खतरा

29-Oct-2019 12:48 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश को अपने सुरक्षाकर्मियों से ही जान का खतरा है। विजय प्रकाश और उनके सरकारी सुरक्षाकर्मी एक दूसरों के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को आरजेडी विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाया था कि वह बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब हैं। 

हालांकि सोमवार की शाम आरजेडी विधायक के इस आरोप का जमुई के एसपी ने खंडन किया था। जमुई एसपी ने कहा था कि विधायक के सभी सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर हैं। आपको बता दें कि विधायक विजय प्रकाश को तीन गार्ड मिले हुए हैं। आरजेडी विधायक का आरोप है कि उनके दो सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं।

आरजेडी विधायक विजय प्रकाश के आरोपों की हकीकत जानने आज फर्स्ट बिहार की टीम उनके घर पहुंची लेकिन विधायक के घर पर ही मौजूद उनके गार्ड सुबोध कुमार ने विजय प्रकाश पर खूब आरोप लगाए। गार्ड सुबोध कुमार ने आरोप लगाया कि वह भले ही विधायक की सुरक्षा में तैनात हैं लेकिन विधायक जी अपने परिवार के लोगों के साथ उन्हें शॉपिंग के लिए भेज देते हैं। सुबोध ने आरोप लगाया कि विधायक जी के पास रहने और खाने की भी बड़ी दिक्कत है। उधर आरजेडी विधायक खुद कह रहे हैं कि सरकार उनके सुरक्षाकर्मियों को वापस लेकर नए सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए। विधायक विजय प्रकाश ने अपनी जान को इन सुरक्षाकर्मियों से खतरा बताया है।