BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
28-Jun-2020 10:03 AM
PATNA : पटना में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के बेटे का एक्सीडेंट हुआ है. विधायक विजय प्रकाश के बेटे का एक्सीडेंट बीती रात सगुना मोड इलाके में हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक के आरजेडी विधायक विजय प्रकाश के बेटे को सड़क हादसे में गंभीर रूप से चोट आई है. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और पटना के सीएनएस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है.
शनिवार को जेडीयू विधायक का बेटा हुआ था घायल
शनिवार को मोकामा बाइपास के पास निर्माणाधीन पुलिया में एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. यह कार कोई और नहीं बल्कि मटिहानी से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो का बेटा अमित कुमार चला रहा था. इस दुर्घटना में अमित कुमार और उनका एक साथी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. मोकामा थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई. विधायक का बेटा अपने दोस्त के साथ 100 से अधिक की स्पीड में कार लेकर बेगूसराय आ रहा था. इसी बीच मोकामा बाइपास में निर्माणाधीन पुलिया में गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीद गहरे गड्ढे में पलट गई.