ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / आरजेडी विधायक विजय मंडल के बिगड़े बोल: नीतीश कुमार को बताया सबसे भ्रष्टतम...

आरजेडी विधायक विजय मंडल के बिगड़े बोल: नीतीश कुमार को बताया सबसे भ्रष्टतम सीएम, बोले- 'भठियारा' है बिहार का मुख्यमंत्री

26-Jul-2024 04:43 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज खत्म हो गया। पांच दिनों तक चले सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना रहा। सत्र के अंतिम दिन आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता सभापति ने रद्द कर दिया। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म है। आरजेडी विधायक विजय मंडल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खूब जहर उगला और उन्हें भठियारा तक कह दिया। 


आरजेडी विधायक विजय मंडल ने कहा कि, “नीतीश कुमार भठियारा है, दम है तो हमारी सदस्यता समाप्त करे। भ्रष्ट नीतीश कुमार महिलाओं पर टिप्पणी करता है। ये चरित्रहीन आदमी क्या बात करेगा। सत्ता लोलुप आदमी को कोई ज्ञान नहीं है। सदन में कहता है कि आपका भी मुर्दाबाद, क्या एक मुख्यमंत्री यही बोलता है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिया क्या कर दिया है। इन्होंने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया है इंदिरा गांधी को पीएम बना दिया है? नीतीश कुमार अबतक का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है”।


उन्होंने कहा कि, “नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए आजतक क्या किया है? विधानसभा में जिस तरह से महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने बात कही उसे कोई सुन नहीं सकता है। ये आदमी हर चीज में विफल है, इसको इस्तीफा देकर कुर्सी दूसरे को दे देना चाहिए। अबतक का भ्रष्टतम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। जो इसके खिलाफ बोलेगा उसकी सदस्यता खत्म कर देगा। हम चुनौती देते हैं कि हमारी सदस्यता खत्म करके दिखाए”।


आरजेडी विधायक ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है। राज्य के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। राज्य में सूखे के हालात हैं सरकार ने सदन में एक शब्द भी इस मामले पर बहस नहीं कराया। हर रोज लोगों की हत्या हो रही है, सरकार ने इसपर भी बहस नहीं कराया। बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है, इसपर बी बहस नहीं कराया। सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि चपरासी से लेकर कमीशनर तक चोर हैं और अंचलाधिकारी बिना पैसा लिए दाखिल खारिज नहीं कर रहे हैं।