चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Jul-2020 08:01 AM
PATNA: आरजेडी में कोरोना का संकट कम नहीं हो रहा है. सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद को सबसे पहले कोरोना हुआ. जैसे ही वह ठीक होकर लौट तो उसके बाद विधायक शहनवाज आलम को कोरोना हो गया है.
शहनवाज आलम जोकीहाट से विधायक हैं. उनकी रिपोर्ट कल कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद संपर्क में आने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. शहनवाज आलम को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ और वह किससे संपर्क में आए इसका पता लगाया जा रहा है.
बिहार के कई नेताओं को हुआ कोरोना
बिहार के कई नेता कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं. मंत्री विनोद कुमार सिंह, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावे रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हुआ था, लेकिन वह ठीक होकर वापस घर लौट गए हैं. बिहार में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या दस हजार पार कर चुकी है.