ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बड़ी खबर : आरजेडी विधायक किरण देवी के बेटे को लगी गोली, हथियार...

बड़ी खबर : आरजेडी विधायक किरण देवी के बेटे को लगी गोली, हथियार साफ करने के दौरान हुआ हादसा

19-Apr-2024 05:56 PM

By First Bihar

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से सामने आ रही है। जहां संदेश की राजद विधायक किरण देवी और आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव के बड़े बेटे पप्पू कुमार को गोली लगी है। कहा जा रहा है कि हथियार साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो विधायक के बेटे को जा लगी। आनन-फानन में आरजेडी विधायक के बेटे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरजेडी विधायक किरण देवी के बेटे पप्पू यादव कुमार को जांघ में गोली लगी है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से आरजेडी विधायक के बेटे की जांघ की हड्डी को नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली ले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पूर्व विधायक अरुण यादव ने गोली लगने के बात से इनकार किया है और कहा कि छत पर सफाई करने के दौरान गिरने से एक रॉड उनके बेटे के जांघ में घुस गया था।