ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

RJD में सांगठनिक चुनाव का एलान, 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और 21 सितंबर को होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

03-Aug-2022 04:30 PM

PATNA : आरजेडी में होने वाले संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संगठनिक चुनाव की प्रक्रिया इसी महीने की 16 तारीख से शुरू कर दी जाएगी। बूथ लेबल से लेकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव की प्रकिया 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी जबकि आगामी 11 अक्टूबर को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बता दें कि आरजेडी के स्थापना काल से ही लालू प्रसाद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।


आरजेडी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि आने वाले 5 अगस्त को राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को राष्ट्रीय समेत सभी राज्य कार्यालयों में सदस्यों की सूची जारी कर दी जाएगी।


उनका कहना था कि पार्टी के सांगठनिक चुनाव के लिए मनोनीत जिला निर्वाचन पदाधिकारियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 16 से 21 अगस्त के बीच बूथ स्तर, 23 से 26 अगस्त के बीच पंचायत समिति और प्रखंड डेलिगेट का चुनाव होगा। 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच प्रखंड इकाईयों एवं जिला डेलिगेटों का चुनाव जबकि 6 सितंबर से 12 सितंबर के बीच जिला इकाईयों एवं राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। 21 सितंबर को बिहार समेत सभी राज्यों में राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ हीं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा।