Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
25-Jan-2020 03:28 PM
PATNA : राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद की नाराजगी कहीं से कम होती नहीं दिख रही है। रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद के खिलाफ बड़ा बयान दिया है।
पार्टी कार्यालय और पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर नये नियम-कानून पर रघुवंश का गुस्सा बढ़ता ही चला जा रहा है।उन्होनें इशारों में ही जगदानंद सिंह पर फिर से सवाल खड़े किए हैं। रघुवंश ने आज कहा कि मैं अपनी ही पार्टी मैं मुख्य अतिथि बन गया हूं। इस लाइन के जरिए उन्होनें एक बार फिर से पार्टी के नये नियम कानून पर तंज कसा। उन्होनें कहा कि कहावत है न कि 'धन घटल जाय हुकूमत बढ़ल जाए' जैसे-जैसे कानून बढ़ रहा है वैसे-वैसे पार्टी में लोग घट रहे हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह पर भी सवाल खड़े किए। उन्होनें कहा कि बेवजह के कानूनों से कार्यकताओं को खासी असुविधा हुई। कई लोग कार्यक्रम में नहीं जा सके। बैठने का ठीक इंतजाम नही था। राजद कार्यालय में ताला लगा दिया गया।रघुवंश ने कहा कि लोक तंत्र में आत्मानुशासन होता है। इसमें कोई हेडमास्टर और कमांडर नही होता है। किसी भी काम को लोगों के राय से करना चाहिए। कोई भी काम मर्यादा में करना चाहिए ।
इससे पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने नये अनुशासन के नियमों की तुलना मिलिट्री रुल से कर दी थी। उन्होनें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को इस संबंध में लेटर भी लिखा था। लेटर में उन्होनें जगदानंद के काम के अंदाज पर कड़ी टिप्पणी की थी। यहां तक कि नाराज रघुवंश ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की घेराबंदी करने से भी बाज नहीं आए थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद के इस बयान पर भी आपत्ति जतायी थी कि तेजस्वी यादव ही सीएम पद के उम्मीदवार हैं जिन्हें रहना है रहें जिन्हें जाना है जाएं। उस पर रघुवंश ने जगदानंद की भाषा पर सवाल खड़े किए थे। वहीं रघुवंश ने आरजेडी ऑफिस की सरकारी दफ्तर से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया था कि यहां का हाल कलक्टर के दफ्तर से भी बुरा है।