TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Feb-2024 05:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। NDA और महागठबंधन के खाते में 3-3 सीटे हैं। जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता ने दो दिन पहले अपना नामांकन दाखिल किया था। वही महागठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी नामांकन कर चुके है। वही राजद कोटे से दो उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव ने आज नामांकन दाखिल किया है।
इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, आलोक कुमार मेहता समेत आरजेडी के अन्य नेता मौजूद थे। संजय यादव और मनोज झा के नामांकन के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे व शिवहर के विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमला बोला है।
चेतन आनंद ने लिखा है कि "हमने तो पहले ही कहा था की RJD पार्टी में सिर्फ फिटकरी झा जैसे नॉन पोलिटिकल लोग एवं अन्य चाटुकार लोग की प्रगति होती है। मेहनती लोगों तो पाला बदलने पर मजबूर है। राज्यसभा की सीट का असली हक़दार भाई बिरेंद्र, अब्दुल बारी सिद्दीकी या हीना साहिब जैसे सिनियर लोगों को होना चाहिए था। #RJD_Rajya Sabha क्या बिहार में यादवों की कमी थी जो हरियाणा सें भाड़े पर लाकर राज्यसभा पहुंचाया जा रहा है??
वही चेतन आनंद पर मनोज झा ने कहा कि चेतन अच्छे लड़के हैं। यदि वह मुझ पर कुछ बोलते हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं है। मेरे लिए वह पास्ट चैप्टर था। मैंने प्रेमचंद पर आधारित एक कविता पढ़ा था जिसमें मैंने यह भी कहा था कि मेरे अंदर भी एक ठाकुर है। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है। मैं उनको शुभकामना देता हूं कि जहां रहे अच्छे से रहे।
बता दें कि मनोज झा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है इसलिए उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है। वही हरियाणा के रहने वाले संजय यादव राजद नेता तेजस्वी यादव के साथी और उनके पीए हैं। वे तेजस्वी यादव के सलाहकार के तौर पर काम करते हैं। तेजस्वी यादव का सारा काम वही देखते हैं। संजय यादव लंबे समय से तेजस्वी के साथ जुड़े हुए हैं।
वो राजद और तेजस्वी के सोशल मीडिया को देखते हैं। तेजस्वी संजय यादव को राज्यसभा भेज रहे हैं। उनकी पार्टी राजद ने अहमद अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में आज मनोज झा और संजय यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया है।