Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
03-Sep-2021 01:01 PM
PATNA : आरजेडी में छिड़े घमासान के बाद लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के तेवर अब नर्म पड़ते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने अब श्रीमद्भागवत गीता की शरण में जाने का फैसला कर लिया है. धीरे-धीरे अब वे गीता के उपदेश का पालन करने लगे हैं.
तेजप्रताप पार्टी में सियासी भूचाल मचाने के बाद अब सब कुछ मैनेज करने में जुटे हैं. पांडवों की तर्ज पर अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पांच गांव की मांग करने वाले तेजप्रताप अब गीता के उपदेश के सहारे अपने राजनीतिक कैरियर को आगे बढ़ाने में लगे हैं. तेजप्रताप यादव ने आज गीता के उपदेश को ट्वीट किया है. ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वही व्यक्ति सफल होता है जो फल की इच्छा किए बिना ही कर्म करता रहता है. इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की तस्वीर भी शेयर की है.
फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है। pic.twitter.com/F74KrKcGVv
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 2, 2021
तेजप्रताप के इस ट्वीट के सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली से पटना लौटने के बाद तेजप्रताप पॉलिटिकली एक्टिव हो गए हैं. वो लगातार लोगों के बीच रहकर अपना और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की जुगत में लगे हुए हैं. हाल ही में वो पटना के अदालतगंज, कमला नेहरू नगर की बस्ती में पहुंचे और वहां के लोगों की परेशानियों को देखा. इतना ही नहीं उन्होंने फेसबुक पर सेकेंड लालू तेजप्रताप यादव के नाम से नया पेज भी बनाया है जिसपर वो लगातार सियासी सक्रियता को लेकर जानकारी देते रहते हैं.