ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

लोकसभा चुनाव 2024: आरजेडी ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखिये पूरी सूची

लोकसभा चुनाव 2024: आरजेडी ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखिये पूरी सूची

09-Apr-2024 09:48 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय और राज्य संसदीय बोर्ड ने प्रत्याशियों का चयन किया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इन उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी। 


गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई-अर्चना रविदास, बांका-जय प्रकाश यादव, पूर्णिया-बीमा भारती, दरभंगा-ललित यादव, बक्सर-सुधाकर सिंह, सुपौल-चन्द्रहास चौपाल, पाटलीपुत्रा-मीसा भारती, वैशाली-विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


वही औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा, हाजीपुर-शिवचंद्र राम, अररिया-शाहनवाज आलम, जहानाबाद-सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर-अनीता देवी महतो, उजियारपुर-आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी- अर्जुन राय,मधुबनी-मो. अली अशरफ फातमी, वाल्मिकिनगर-दीपक यादव, शिवहर-रितू जायसवाल और मधेपुरा से प्रो. कुमार चंद्र दीप को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीवान सीट अभी भी फंसा हुआ है। इस लिस्ट में सीवान से किसी उम्मीदवार का नाम जारी नहीं किया गया है। सीवान सीट को छोड़कर सभी 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा राजद ने कर दी है। अब सबकी नजर सीवान पर टिकी हुई है।