ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

तेजस्वी के तेवर से विपक्षियों में आयी जान, सोमवार को सदन में लॉ एंड ऑर्डर मामले पर होगा आर या पार !

08-Jul-2019 12:16 PM

By 9

PATNA:  पहले जानलेवा बुखार से हुई मासूमों की मौत, फिर सूबे में सूखे की हालत पर सत्ता पक्ष को घेरने के बाद अब विपक्ष राज्य सरकार को सूबे के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर घेरने की तैयारी कर रहा है. ब्रेक के बाद जब सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरु होगी तो तेजस्वी की अगुवाई में विपक्ष कुछ अलग तेवर में नजर आएगा. तेजस्वी के लौटने से आयी जान तेजस्वी के राजनीतिक सीन में वापस लौट आने से विपक्षी खेमे में नयी जान आ गयी है. तेजस्वी ने इस बात का सबूत राजद कार्यकारिणी की बैठक में दिया. बैठक के दौरान तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विफलताओं पर जोरदार हमला बोला था. इस बैठक के दौरान उन्होंने यह साफ संकेत दे दिए थे कि विधानसभा में सत्ता पक्ष की राह अब आसान नहीं होने वाली और वो उन तमाम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे जिन मसलों को सुलझाने में राज्य सरकार नाकामयाब रही है. सोमवार को शुरु होगी कार्यवाही कुछ दिनों के ब्रेक के बाद सोमवार से सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरु होगी. पिछले काफी दिनों से सदन की कार्यवाही से दूर रहे तेजस्वी यादव अब बैठकों में शामिल होकर सरकार से जवाब मागेंगे. तेजस्वी के लौटने के बाद विपक्षी गठबंधन में नया उत्साह है. अब वो नए तेवर और बेहतर रणनीति के तहत सत्ता पक्ष पर हमला कर सकेंगे. विपक्षी तेवर में आयी तेजी राजद ने सदन में जानलेवा चमकी बुखार और राज्य में सूखे की हालत को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था. सूबे में सूखे की हालत और किसानों को मदद देने की बात पर सदन में जोरदार बहस हुई थी. लेकिन इस दौरान विपक्षी खेमे में तेजस्वी की कमी साफ दिखाई दी.