ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / news / अनंत सिंह के समर्थन में उतरे राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह, कहा-जुल्म कर...

अनंत सिंह के समर्थन में उतरे राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह, कहा-जुल्म कर रही है नीतीश सरकार, देखें वीडियो

28-Aug-2019 01:39 PM

By 9

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में राजद नेताओं के मैदान में उतरने का सिलसिला जारी है. आज राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह अनंत सिंह के समर्थन में मैदान में उतर गये. रघुवंश सिंह ने कहा कि सियासी दुश्मनी के कारण अनंत सिंह पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर में बोले रघुवंश राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुजफ्फरपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अनंत सिंह पर देशद्रोह का मुकदमा करना पूरी तरह गलत है. अगर अनंत सिंह के घर से AK-47 मिला भी तो क्या उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिये. रघुवंश बाबू बोले-किसी पंच को बिठाकर सरकार तय करा ले, क्या ये बाजिव है. जब एस पी के घर से कारबाइन मिला था तब सरकार ने क्यों  नहीं देशद्गोह का मुकदमा किया था. https://youtu.be/IBxp-tu5LJw राजद के दूसरे नेताओं ने भी किया है समर्थन अनंत सिंह के समर्थन में राजद के दूसरे नेता भी बोल चुके हैं. राजद विधायक भाई वीरेंद्र समेत दूसरे कई नेता बोल चुके हैं कि अनंत सिंह को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण फंसाया जा रहा है. अब रघुवंश प्रसाद सिंह भी सामने आ गये हैं. दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था. अनंत सिंह ने उनके लिए वैशाली में रोड शो भी किया था.