ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद से आज पूछताछ कर सकती है CBI, राबड़ी देवी से कल हुई थी पूछताछ

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद से आज पूछताछ कर सकती है CBI, राबड़ी देवी से कल हुई थी पूछताछ

07-Mar-2023 07:00 AM

By First Bihar

PATNA: जमीन लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने के मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बाद अब तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से भी सीबीआई पूछताछ करेगी।सोमवार को सीबीआई की टीम ने करीब पांच घंटों तक राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। ऐसा कहा जै रहा है कि होली से ठीक एक दिन पहले यानी आज सीबीआई की टीम दिल्ली में लालू प्रसाद से पूछताछ कर सकती है। बंद कमरे में राबड़ी देवी ने सीबीआई के सवालों का सामना किया था और अब लालू की बारी है। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने लालू समेत सभी 16 आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था।


यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं थीं। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने पाया है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों से अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली थी।


इस मामले में दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 16 लोगों को समन भी जारी किया है। समन में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है हालांकि इससे पहले ही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को इसी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी और अब कहा जा रहा है कि जल्द ही लालू समेत अन्य लोगों से पूछताछ होगी। लालू हाल ही में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लौटे हैं और फिलहाल दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।