ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / RJD को अब केवल तेजस्वी पर है भरोसा, लालू के दोनों लाल के...

RJD को अब केवल तेजस्वी पर है भरोसा, लालू के दोनों लाल के बीच छिड़ा पोस्टर वार

23-Feb-2020 11:53 AM

PATNA : जेडीयू के बीच छिड़ा पोस्टर वार अब लालू परिवार के अंदर पहुंच चुका है।  राष्ट्रीय जनता दल की बेरोजगारी हटाओ यात्रा आज से शुरू हो रही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस यात्रा के दौरान बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर पटना के वेटरनरी ग्राउंड पर मंच तैयार है। बेरोजगारी  हटाओ यात्रा के बैनर पोस्टर में तेजस्वी यादव को छोड़कर लालू परिवार के अन्य किसी सदस्य को जगह नहीं मिली है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव, बहन मीसा भारती इनमें से किसी की भी तस्वीर मंच पर लगे बैनर पोस्टर पर नजर नहीं आ रही है। 


बेरोजगारी हटाओ यात्रा के हर बैनर पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव ही नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि आरजेडी के किसी कार्यक्रम में लालू और राबड़ी की तस्वीर भी नहीं लगाई गई है। विधानसभा चुनाव के पहले केवल तेजस्वी पर फोकस करना इस बात का संकेत है कि आरजेडी अब विधानसभा चुनाव में केवल तेजस्वी के चेहरे पर ही ज्यादा चाहती हैं। अब तक जेडीयू और आरजेडी के बीच खेड़ा बिहार का पॉलीटिकल पोस्टर वार लालू परिवार के बीच पहुंच गया है। 


तेजस्वी यादव कि बेरोजगारी हटाओ यात्रा के कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव ने अपनी तरफ से शुरू किए गए अभियान का बैनर पोस्टर लगवाया है। तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार.. वाले नारे के साथ तेज प्रताप की तरफ से लगवाए गए पोस्टर में तेजस्वी, तेजप्रताप के अलावे लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती की तस्वीरें भी दिख रही हैं लेकिन इस पोस्टर को एक कोने में जगह मिली है।