ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, पहले सत्र में महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट

आरजेडी को झटका, राजद विधायक ने थामा जेडीयू का दामन

आरजेडी को झटका, राजद विधायक ने थामा जेडीयू का दामन

01-Sep-2020 01:18 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सेंधमारी का सिलसिला चल रहा है। आरजेडी-और जेडीयू दोनों एक दूसरे के घर में सेंधमारी में जुटे हैं। पिछले दिनों जेडीयू सांसद ललन सिंह ने दावा किया था कि आरजेडी में बड़ी भगदड़ मचने वाली है। ललन सिंह के दावे के मुताबिक आरजेडी में बड़ी भगदड़ तो नहीं मची है लेकिन आज आरजेडी के एक और विधायक ने पाला बदल लिया है। तेघड़ा से आरजेडी विधायक विरेन्द्र कुमार ने जेडीयू का दामन थाम लिया है।


आपको बता दें कि इससे पहले भी आरजेडी के कई विधायक और विधानपार्षद आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए हैं। आरजेडी को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब राजद के पांच विधान पार्षद जेडीयू में शामिल हुए थे। हाल में भी प्रेमा चैधरी, चंद्रिका राय, महेश्वर यादव सहित कई विधायक आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे।



आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आए विधायक विरेन्द्र कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि राजद में अब कोई दम नहीं है, राजद नेताओं को इसकी जानकारी है। चुनाव में कहां पर रहेंगे, ये जानकारी भी उनको है। 2010 में जो स्थिति थी, आरजेडी हालत उससे भी खराब होगी। 2015 में नीतीश कुमार के चेहरे की वजह से स्थिति बदली थी। उन्होंने कहा कि बजार में सबसे कम बिकता है, वो प्रोडक्ट राजद है। राजद वैसे ही है, विज्ञापन कर रही है। टिकट में नगदी नारायण के लिए ऐसा किया जा रहा है। कुछ धन बन जायेगा, परिणाम के बारे में राजद के नेता भी जानते हैं। लालू यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल को लेकर ललन सिंह ने कहा कि  पीआईएल किसने की, इसकी जानकारी नहीं। 1998 की बात है, जब लालू जेल गए थे, तब गेस्ट हाउस को जेल बना दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब टिप्पणी की थी, जब जेल में सुरक्षा नहीं, तो गेस्ट हाउस में कैसे सुरक्षा होगी। लालू की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि  भ्रष्टाचार करने में लालू को शर्म नहीं आती, जेल में रहना शर्मनाक लगता है। लालू प्रसाद आदतन भ्रष्टाचारी हैं, मौका मिला, तो भ्रष्टाचार किया।