ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / RJD की इफ्तार पार्टी के पहले विरोधियों का हमला, नए पोस्टर से बताया...

RJD की इफ्तार पार्टी के पहले विरोधियों का हमला, नए पोस्टर से बताया A टू Z का मतलब

22-Apr-2022 08:27 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इफ्तार पार्टी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की तरफ से आमंत्रण भेजा गया है। राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर आज होने वाले इस आयोजन के पहले पोस्टर के जरिए सियासत गरमा गई है। 


दरअसल लालू परिवार और आरजेडी के विरोधियों ने आज पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया हैं। इसमें पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव की तरफ से किए जा रहे ए टू जेड वाले समीकरण की हवा निकालने की कोशिश की गई है। दरअसल इस पोस्टर में लालू यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव की तस्वीर कुर्सी पर बैठे हुए लगाई गई है। इसमें लालू को महाराज, राबड़ी देवी को राजमाता, तेजस्वी और तेजप्रताप को राजकुमार और मीसा भारती को राजपुत्री बताया गया है। इस पोस्टर पर ए टू जेड फैमिली पार्टी का कैप्शन दिया गया है। 


इस पोस्टर पर किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम तो नहीं है लेकिन इसमें निशाना लालू परिवार पर है। पोस्टर पर लिखा है.. इनका उसूल है जब तक काम है तब तक नाम है बाकी दूर से ही सलाम है। इस स्लोगन के जरिए लालू परिवार पर हमला बोला गया है। पोस्टर में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक जैसे नेताओं की भी तस्वीर लगी है। इसमें भाई वीरेंद्र, सुनील कुमार सिंह और नए नवेले एमएलसी अजय सिंह की भी तस्वीर है। इन नेताओं को हाथ जोड़े हुए दिखाया गया है। बताया गया है कि कैसे नेताओं की लालू परिवार के आगे नतमस्तक हैं। जाहिर है इस नए पोस्टर को लेकर बिहार में आज सियासी सरगर्मी तेज रहेगी।