बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 07:45 AM
PATNA : मंत्री पद से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद लगातार अंदरूनी खींचतान चल रही राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज से अगले 2 दिन बेहद खास साबित होने वाले हैं. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है और आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने जा रही है. लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक से दूरी बना ली है. आरजेडी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं यह सवाल लगातार सियासी गलियारे में रहा था, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह बैठक में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है. माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उनके बेटे सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा कराया गया था.
इसके पहले कल यानी शनिवार की देर रात तक जगदा बाबू का दिल्ली में इंतजार होता रहा. पार्टी के कई नेता उन्हें फोन घुमाते रहे. कुछ नेताओं से जगदानंद सिंह की बातचीत भी हुई लेकिन ज्यादातर नेताओं को इसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई. खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब जगदानंद सिंह को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने इसे खास तवज्जो देने से इंकार कर दिया. विपक्ष की तरफ से जगदा बाबू को लेकर लगाए जा रहे आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं के पास कोई काम नहीं रह गया है. वह हमारे घर में ताक झांक करना बंद करें. जगदानंद सिंह पिछले कई दिनों से आरजेडी कार्यालय भी नहीं पहुंचे हैं. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह समय से प्रदेश कार्यालय पहुंचते रहे हैं. लेकिन अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे की जानकारी देने के बाद जगदानंद सिंह अब तक सामने नहीं आए हैं.
फिलहाल जगदा बाबू को लेकर आरजेडी के अंदर से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनका शामिल होना संभव नहीं नजर आ रहा सोमवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद और खुले अधिवेशन में जगदा बाबू शामिल होते हैं या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा बाबू को मनाने की कोशिश भी संभवत लालू यादव अपने स्तर से कर रहे हैं या पहली दफे होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा होगी लेकिन फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जगदानंद सिंह इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे