ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / राजद की बैठक में आगबबूला हुईं कांति सिंह, मंच पर बोलने का मौका...

राजद की बैठक में आगबबूला हुईं कांति सिंह, मंच पर बोलने का मौका नहीं मिलने पर खरी-खोटी सुनाई

27-Nov-2019 01:58 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : राजद के राज्य परिषद की बैठक में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पूर्व सांसद कांति सिंह आगबबूला हो उठीं. कार्यक्रम के दौरान गुस्से से लाल-पीला पूर्व सांसद ने पार्टी नेताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई. दरअसल, राजद विधायकों को सदन में जाने के लिए देरी हो रही थी, इसलिए मंच संचालक ने अन्य नेताओं से माफी मांगते हुए सीधे राजद के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को बुलाया. इसपर कांति सिंह भड़क उठीं. 


राजद के राज्य परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची कांति सिंह ने मंच संचालक चितरंजन गगन को खूब सुनाया. उन्होंने कहा कि मैं माफी नहीं दूंगी. आप आधी आबादी को बोलने का मौका क्यों नहीं दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण हैं, ऐसे में चितरंजन गगन हमें छोड़ नहीं सकते हैं. 


कार्यक्रम में हुए इस विवाद के बाद पार्टी नेताओं ने कांति सिंह को मंच पर आकर बोलने का आग्रह किया. जिसके बाद पूर्व सांसद ने राज्य परिषद की बैठक को संबोधित की. मंच संचालक चितरंजन गगन ने विधायकों को विधानसभा जाने का हवाला देते हुए कहा था कि समय की कमी को देखते हुए मैं प्रदेश अध्यक्ष को बोलने के लिए मंच पर आमंत्रित करता हूँ.