ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

राजद की बैठक में फैसला: विधानसभा अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी के नाम की हुई घोषणा

राजद की बैठक में फैसला: विधानसभा अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी के नाम की हुई घोषणा

23-Aug-2022 09:57 PM

PATNA:आरजेडी ने राबड़ी आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। राजद की बैठक में फैसला लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी के नाम की घोषणा कर दी गयी है। 


आरजेडी ने राबड़ी आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को कल सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद तेजस्वी यादव सीएम आवास गये जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। सीएम से मुलाकात के बाद राजद ने अपनी रणनीति बदली। अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावे कोई दूसरा नेता मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देगा। 


कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बताया कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले विधायक दल की बैठक होती है। यह रूटीन होता है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपार बहुमत है विश्वास मत हासिल करना है। यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नहीं तो बहुमत से फैसला लिया जाएगा।


बीजेपी के बाद अब राजद को टास्क मिला है। बैठक की रणनीति पर किसी तरह की चर्चा नहीं करना है।.नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को यह हिदायत दी है। बैठक के बाद विधायक राबड़ी आवास से निकले। इस दौरान बिहार के खान और भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ऐसी किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से बचते नजर आए। 


आरजेडी विधानमंडल बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने साफ तौर पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। इसके पहले भी अपने आवास पर वह किसी भी तरह की राजनीतिक बयान देने से बचते नजर आए थे। गौरतलब है कि जब से सुशील कुमार मोदी के ऊपर उन्होंने बयान दिया था कि उनकी संपत्ति की जांच करवाई जाएगी जिसके बाद उनके इस बयान पर राजनीतिक बयानों का दौर सा चल पड़ा था।