ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

RJD के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, कॉल कर मीटिंग में बुलाया गया

13-Feb-2020 09:16 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : आरजेडी के इतिहास में पहली बार होगा कि बिना प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी किए हुए सीधे उनको बैठक में बुलाया गया है. सभी प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी दफ्तर से पर्सनल कॉल करते उनकों नियुक्त किए जाने की बात बताई गई है और आज होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. पार्टी के पदाधिकारी बनने वाले नेताओं को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है. उन्हें भी पार्टी ऑफिस से कॉल आने  के बाद इस बात की जानकारी मिली. 

राबड़ी आवास पर होगी बैठक
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राबड़ी देवी के आवास पर होगी. इसमें तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद समेत कई राजद के सीनियर नेता शामिल होंगे. बैठक से पहले प्रदेश पदाधिकारियों को कॉल कर इसके बारे में जानकारी दी गई और बैठक में बुलाया गया. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. 

जिलाध्यक्षों की हो चुकी है बैठक
मंगलवार को राजद के नए जिलाध्यक्षों की बैठक राबड़ी आवास पर हुई थी. उसमें तेजस्वी यादव,जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी समेत कई राजद के सीनियर नेता शामिल थे. सभी जिलाध्यक्षों ने तेजस्वी को सीएम बनाने की बात की थी.