ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

RJD का 28वां स्थापना दिवस आज: प्रदेश कार्यालय में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे लालू

05-Jul-2024 07:05 AM

By First Bihar

PATNA: आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से भव्य आयोजन किया जा रहा है। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। 


प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे।


इस दौरान लालू यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता को भी संबोधित करेंगे। पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जहानाबाद, पटना, वैशाली, भोजपुर और अरवल जिले के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जबकि अन्य जिलों के साथी अपने-अपने जिले में ही स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे।


आरजेडी प्रदेश कार्यालय को रंग बिरंगे लाइट्स से सजाया गया है। वही पार्टी कार्यालय सहित पटना के मुख्य चौक चौराहे पर आरजेडी का बड़ा-बड़ा बैनर पोस्टर लगाया गया है। एक तरफ लालू-राबड़ी तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव की तस्वीर लगायी गयी है जबकि तेजप्रताप यादव की तस्वीर गायब है।