ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / स्थापना दिवस के पोस्टर में लालू-राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी, ठिसुआ कर निकल...

स्थापना दिवस के पोस्टर में लालू-राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी, ठिसुआ कर निकल गए तेजप्रताप

05-Jul-2020 01:11 PM

PATNA : कोरोना काल में आरजेडी का 24 वां स्थापना दिवस समारोह चल रहा है. 10 सर्कुलर आवाज से तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ साइकिल चलाकर पार्टी दफ्तर पहुंचे. दोनों भाई ने एक साथ सरकार पर हमला भी बोला. लेकिन प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही तेज प्रताप का सारा उत्साह गायब हो गया. दरअसल स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लगाए गए पोस्टर में लालू राबड़ी के अलावा केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर नजर आ रही है. पोस्टर से अपनी तस्वीर गायब देखें तेज प्रताप यादव और ठिसुआ गए और फिर अचानक ही कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर निकल गए.


आरजेडी के 24 स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयार मुख्य मंच पर जो पोस्टर लगाया गया है उसमें लालू राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव को जैसे ही इस बात की खबर लगी वह कार्यक्रम में शामिल हुए. बगैर वहां से निकल गए जाने से पहले उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला. लेकिन पोस्टर से आउट किए जाने के बाद तेज प्रताप ने वहां से निकलना ही बेहतर समझा. तेज प्रताप यादव ने फर्स्ट बिहार बातचीत की. तेजप्रताप ने कहा कि महंगाई से पूरा देश परेशान है. लोग परेशान है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीबों को खत्म करना चाहती है. इसके कारण ही हमलोगों ने विरोध में साइकिल जुलूस निकाला. भ्रष्टाचार और घोटाला का पोस्टर लगाने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि आरोप तो नीतीश कुमार पर भी हत्या का लगा. उनको को जेल में होना चाहिए था. पोस्टर लगाने से जनता बहकाबे में आने वाली नहीं है.

नाराज है तेजप्रताप यादव

कुछ दिन पहले ही पार्टी में उनकी पत्नी ऐश्वर्या की चचेरी बहन करिश्मा राय आरजेडी में शामिल हुई थी. जिसके बाद तेजप्रताप यादव नाराज हो गए. तेजप्रताप ने कहा ट्वीट किया था कि मेरे जीवन बर्बाद करने वाले परिवार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इसके बाद अपने ट्वीट को डिलिट कर लिया था.